हरदा: संचालनालय तकनीकी शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा 10 वी उत्तीर्ण कर चुके विधार्थियो के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश समय सारिणी जारी कर दी गयी है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अभिरुचि सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए 9 से 18 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रशन किया जा सकता है।
प्रवेश प्रक्रिया के तहत विद्यार्थी 10 से 22 जून तक ऑनलाइन कॉलेज और ब्रांच की चॉइस फिलिंग कर सकते है। मेरिट सूची जारी करने के उपरांत विद्यार्थी 27 जून से 3 जुलाई तक आवंटित संस्था में प्रवेश ले सकते है।
प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा या 8109114707, 9826213543, 7415857257 से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

