jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

कबड्डी कोच की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन ! खिलाड़ी छात्राएं बोली निष्पक्ष जांच करे पुलिस , अंकित जोशी सर अच्छे व्यक्ति है। छात्रा को अनुशासन हीनता के कारण कोच से निकाला,आरोप गलत है।

हरदा: छेड़छाड़ के आरोप में टिमरनी थाने में नेशनल कबड्डी कोच अंकित जोशी के विरुद्ध छेड़छाड़ और पास्को के तहत केस दर्ज हुआ है। उसके बाद पूरे टिमरनी शहर में राजनीति गरमा गई।  अंकित जोशी भाजपा पार्टी से जुड़े हुए है। वही पूर्व विधायक और नपा अध्यक्ष के करीबी बताये जाते है। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना में जुटी हुई है।

आज मंगलवार दोपहर कोच के समर्थन में टिमरनी से कुछ बालिकाएं जो कब्बड्डी कोच की है।वो हरदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।

खिलाड़ी छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। और निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में बताया कि अनुशासन हीनता पर छात्रा को बाहर निकाला उससे आहत होकर वो अन्य राजनीतिक विरोधियों के कहने पर झूठी शिकायत कर रही है।

 

क्या लिखा है ज्ञापन में,,

ज्ञापन में बताया कि अंकित जोशी वो स्वयं एक उत्कृष्ट खिलाडी होने के साथ साथ उन्होने अपने मार्ग दर्शन बहुत सारे बच्चो को राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओ में हरदा जिला एवं मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व कराया है।

बहुत सारे खिलाडी राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी बनकर राष्ट्रीय सेवाओ में नोकरी प्राप्त कर चुके है।

- Install Android App -

क्लब में करीब 50 से ज्यादा लडकीया नियमित अभ्यास करती है ।

अंकित जोशी सर के द्वारा हमेशा लड़कियों की सुरक्षा उनके सम्मान का बहुत ख्याल रखा गया है ।

 

आप स्वंय राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में रेफरी की भुमिका का निर्भहन करते है एवं अनुशासन को खेल का विशेष भाग मानकर हमें प्रोत्साहित करते है।

छात्राओं ने कहा कि बीते कल की घटना क्रम के सबंध में बताया कि जिस छात्रा ने आरोप लगाया वो खिलाडी थी।

उसे अनुशासन हिनता करने पर कोच अंकित जोशी जी द्वारा बार बार चेतावनी देने के बाद भी अपने व्यवहार में सुधार ना करने पर ग्राउंड से बाहर कर क्लब में ना आने का आदेश दिया।

इसी से खुश होकर कुछ कतिपय असामाजिक तत्वो के बरगलाने पर क्लब से निकालने पर बदला लेने कि नियत से इस तरह का झुठा एवं घिनौना आरोप हमारे कोच अंकित जोशी जी पर लगाया गया है। ज्ञापन के माध्यम से  निष्पक्ष जाँच कराने की मांग की है।