jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: हर बूंद जरूरी – पोलियो से सुरक्षा का मजबूत कवच 28 जून 2026, रविवार को देश - विदेश की 15 अपडेट खबरें 28 जून 2026, रविवार - मध्यप्रदेश की 15 अपडेट खबरें पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ भोपाल कोलार में स्कूल वैन पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने ड्राइवर पर तलवार-चाकू से किया वार आज 28 जून 2026, रविवार को देश के मौसम पर अपडेट आज 28 जून 2026, रविवार - हरदा जिले का मौसम अपडेट छिंदवाड़ा में विकास के दावे फेल: पुल-सड़क नहीं, गर्भवती को खटिया पर नदी पार कराकर पहुंचाया अस्पताल अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, आदतन अतिक्रमणकारी सिविल जेल भेजा गया, एसडीएम विजय राय की कार्रवाई Big Breking News:   कटनी जंगल में तालाब में घोला जहर तड़प तड़प के चीतल-सांभर समेत 14 वन्य जीव मरे,... आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार

म.प्र.जन अभियान परिषद ने जलोदा की प्राचीन बाबडी की साफ सफाई मनाया “बावड़ी उत्सव”

हरदा: मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार विकासखंड टिमरनी मे म. प्र. जन अभियान परिषद के नेटवर्क के माध्यम से जनसहभागिता से जल स्रोतों की साफ – सफाई , गहरीकरण, जलसंरक्षण के लिए जनजागरूकता एवं जल स्त्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्राओं के वृहद स्तर पर आयोजन किये गये।

इसी अनुक्रम मे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत तृतीय चरण में ” बावड़ी उतसव” कार्यक्रम स्वच्छता, साफ – सफाई, बावड़ी पूजन एवं जल संगोष्ठी का आयोजन टिमरनी विकासखंड के नर्मदा तट पर स्थित ग्राम – जलोदा में सोमवती अमावस्या के अवसर पर कल आयोजन किया गया।

- Install Android App -

इस अवसर पर जलोदा ग्राम में स्थित लगभग 300 वर्ष पूर्व की बावड़ी का पिछले 02 दिनों से साफ – सफाई कार्य, बावड़ी की पुताई, कर बावड़ी का पूजन अर्चन किया गया ओर साथ ही ग्रामवासियों, माताओं , बहनों युवाओं, एवं बच्चों के साथ सम्पपूर्ण बावडी में दीप प्रजव्लित् किये जिससे बावड़ी झिलमिलाने लगी तत्पश्चात ग्राम के स्कूल परिसर में स्थित बावड़ी पर जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया,

जिसमें मध्यप्रदेश जन अभियान् परिषद के जिला समन्यक श्री संदीप गोहर जी, सरपंच श्री तेजाराम जी, वरिष्ठ कवि साहित्यकार एवं मेंटर श्री मुकेश शांडिल्य,विकासखंड समन्वयक अनुपम भारद्वाज , शिक्षक श्री जयेंद्र राजपूत जी, माँ नर्मदा तट स्थित संत श्री रतिराम बाबा समाधी महंत परिवार से श्री तरुण महंत जी, नवांकुर संस्था पहल से अमित माहुले , नेहा राठौर व अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।