jhankar
ब्रेकिंग
करोड़ों की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के रखरखाव कार्य में लापरवाही के आरोप, साइड सोल्डर में मिट्टी डालक... सिवनी मालवा के लाल ने दिया सर्वोच्च बलिदान, हवलदार संतोष कुमार जाट वीरगति को प्राप्त, सैन्य सम्मान क... आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम,जानिए MP में कहां-कहां बारिश की संभावना है जानिए आज 3 जुलाई 2026, शुक्रवार को हरदा का मौसम कैसा रहेगा... आज 3 जुलाई 2026 की हरदा हलचल मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ बैतूल जिले की एक झलक 3 जुलाई 2026 शुक्रवार को मप्र की खास खबरें 3 जुलाई 2026 शुक्रवार - देश-विदेश की खास खबरों झलक आज 3 जुलाई 2026, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में धांधली: अपनों को रेवड़ी बांट रहे अधिकारी, गरीब बुजुर्गों के हक पर ...

01-07-2026 को हरदा की मुख्य खबरें

बड़ा हादसा टला – स्कूल वैन में आग

हरदा, छीपानेर रोड स्थित केनरा बैंक के सामने मंगलवार दोपहर बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। हड़कंप मच गया। ड्राइवर ने वैन रोककर बच्चों को उतारा, फिर आग बुझाई। गनीमत रही वैन में कोई बच्चा नहीं था। वैन एक दुकान के सामने खड़ी थी, तभी अचानक धुआं उठा। आरटीओ जांच करेगा।

भारी बारिश से नदी-नाले उफान, डेढ़ घंटे बंद रहा मार्ग

मंगलवार को रुक-रुककर बारिश से सोनपुरा के पास सामरी नदी और मोरगड़ी के पास आरवा नाला उफन गया। इस वजह से मार्ग डेढ़ घंटे तक बंद रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिले में 24 घंटे में करीब 1 इंच बारिश हुई। हरदा में दिनभर रिमझिम बारिश।

टिमरनी में 52 मिमी, रहटगांव में 54 मिमी बारिश दर्ज

– इस साल अब तक हरदा तहसील में 158.8 मिमी बारिश हो चुकी

मूंग खरीद शुरू 16 किसानों के स्लॉट बुक

जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी आज से शुरू। 41,418 किसानों ने पंजीयन कराया, पर पहले दिन सिर्फ 16 किसानों के ही स्लॉट बुक हो सके। तकनीकी समस्या और स्लॉट बुकिंग में दिक्कत के कारण किसान परेशान। जिले में 25 खरीदी केंद्र बनेंगे। 10 अगस्त तक समर्थन मूल्य पर खरीदी चलेगी।

आकाशीय बिजली से किसान की मौत

- Install Android App -

मंगलवार दोपहर जिजगांव खुर्द में खेत पर काम कर रहे 32 साल के प्रदीप राठौर की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए वो नीम के पेड़ के नीचे खड़े थे। पुलिस ने मर्ग कायम किया।

शहरी आवास योजना

PM आवास योजना के तहत MP में 10 लाख से अधिक घर स्वीकृत। हरदा समेत MP पांचवें स्थान पर। 12,647 तैयार घर अभी मालिकों का इंतजार कर रहे हैं। 2015 से अब तक 5.55 लाख घर स्वीकृत, 88,269 पूरे हुए। कई प्रोजेक्ट जमीन-विवाद और NOC न मिलने से अटके।

हरदा पुलिस 90 दिन में चालान में प्रदेश में दूसरा स्थान

MP पुलिस बीट सिस्टम रैंकिंग में हरदा जिला दूसरे स्थान पर। 90 दिन की श्रेणी में नर्मदापुरम के बाद हरदा का नंबर। 81.71 प्रतिशत के साथ। जिला पुलिस अधीक्षक के मुताबिक लगातार मॉनिटरिंग और क्राइम मीटिंग की वजह से ये सुधार हुआ।

विधिक शिविर

1-3 जुलाई को हरदा जनपद में विधिक साक्षरता शिविर, न्यायाधीश कुमुद सिंह होंगी।

NEP एडमिशन

18,563 छात्रों को कॉलेज आवंटित, 29 जून से 4 जुलाई तक फीस भर सकते हैं।