jhankar
ब्रेकिंग
आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजे भाव | 2 जुलाई 2026, गुरुवार MP मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार  ☁️⛈️ Today NEWS MP : मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार आज मौसम कैसा रहेगामप्र का मौसम सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, तेज रफ्तार बनी काल हरदा: विकास नगर की मुख्य सड़क बनी दलदल कीचड़ भरी सड़क पर स्कूल जाते बच्चों के जूते-चप्पल हाथ में दि... हंडिया : मूंग खरीदी से बिजली संकट तक सरकार को घेरा, भारतीय किसान संघ का अल्टीमेटम—3 जुलाई तक समाधान ... आज का पंचांग - गुरुवार, 2 जुलाई 2026, आगरा-मुंबई हाईवे जाम: भेरू घाट से मानपुर तक 25 KM लम्बी कतार, 7 घंटे फंसे रहे हजारों वाहन घाट सेक्श... आईटीआई में प्रवेश के लिये विद्यार्थी अब भी कर सकते है आवेदन विशेष कोचिंग व्यवस्था हेतु शिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

1 जुलाई 2026, बुधवार को मध्य प्रदेश की (TOP20) प्रमुख खबरें

1.  बजट सत्र में हंगामा : विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से शुरू हुआ। विपक्ष ने दूषित पानी और 40 मौतों का मुद्दा उठाकर हंगामा किया, कार्यवाही कल तक स्थगित।

2. राज्यसभा नामांकन : MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा के महेश केवट और कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन दाखिल किए। भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया।

3. MP के जज सुप्रीम कोर्ट में : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा को सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त किया गया। सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हुई।

4. कांग्रेस एकजुट : राज्यसभा चुनाव पर गुटबाजी के आरोपों पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है, क्रॉस वोटिंग की संभावना नहीं।

5. 4.38 लाख करोड़ का बजट : वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने “जनता का बजट” पेश किया। पिछले साल से 12-15% ज्यादा।

6. 3 साल का रोडमैप पहली बार : देश में पहली बार MP सरकार बजट के साथ 3 साल का विकास रोडमैप पेश कर रही है। अगले 2 साल की योजनाओं की आउटलाइन शामिल।

7. निकायों को 5 हजार करोड़ : 2027 में नगरीय निकाय चुनाव से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 5 हजार करोड़ की योजना। नाम “श्रीकृष्ण/उज्जैन तीर्थ नगरी” हो सकता है।

8. लाडली बहना-गौशाला : लाडली बहना योजना के लिए 23,882 करोड़, सिंहस्थ 2028 के लिए 13,851 करोड़। 25 जिलों में गौशालाओं के लिए जगह चिन्हित, जबलपुर-रायसेन में टेंडर जारी।

9. किसान-सोलर पंप : 3 हजार करोड़ से 1 लाख किसानों को सोलर पंप। किसानों को सालाना 12 हजार की सहायता जारी।

10. शिक्षा-स्वास्थ्य : 8वीं तक दूध के साथ मिड-डे मील, छात्रवृत्ति को 1,800 करोड़। स्वास्थ्य को 23,747 करोड़। आयुर्वेद के 3 नए केंद्र।

- Install Android App -

11. अरेरा कॉलोनी शराब दुकान विवाद : मानव अधिकार आयोग की फटकार के बाद जिला प्रशासन की टीम ने अरेरा कॉलोनी की शराब दुकान का निरीक्षण किया। रहवासियों ने कहा दुकान मंदिर से 40 मीटर और हॉस्पिटल के पास है, विरोध जारी।

12. प्रेस चौक बाजार में आग : भोपाल के प्रेस चौक के पास बाजार में आग लगी। दमकल की 8 गाड़ियों ने कई घंटे मशक्कत के बाद काबू पाया। कारण जांच जारी।

13. इंदौर EV हादसा : इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग। ससुर-बहू समेत 8 की मौत, 4 घायल। गैस सिलेंडर फटने से मकान का हिस्सा ढहा।

14. भोपाल नर्स हमला : भोपाल होटल में नर्स ने पति पर ब्लेड से जानलेवा हमला किया। सीने पर बैठकर वार किया, बाद में शराब पीती दिखी। पति अस्पताल में भर्ती।

15. NHM फर्जी डिग्री केस : NHM में फर्जी डिग्री से नौकरी करने वाले 9 डॉक्टरों पर FIR। डॉ. आकाश चंदेलकर, डॉ. मोनिका समेत अन्य के खिलाफ चुनाभट्टी थाने में केस।

16. विधायक चुनाव निरस्त : विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव ग्वालियर हाईकोर्ट ने निरस्त किया। आपराधिक मामले छिपाने पर रामनिवास भाजपा MLA घोषित।

17. नरसिंहपुर शराब पकड़ी : ‘ऑपरेशन ईगल क्लॉ’ में करेली पुलिस ने स्विफ्ट कार से 27 कार्टून अवैध देशी शराब जब्त की। 8.40 लाख का माल, 2 तस्कर गिरफ्तार।

18. गोवंश समस्या पर चर्चा : विधानसभा में निराश्रित गोवंश से फसल नुकसान का मुद्दा उठा। 10 लाख गोवंश बाहर, नई व्यवस्था से 4 लाख सुरक्षित होंगे। पंचायतों को जिम्मेदारी देने का सुझाव।

19. कल्याण शिविर 12-18 जून : सभी विकासखंडों में वार्डवार शिविर। आयुष्मान, पीएम सूर्य घर, लखपति दीदी से छूटे लोगों का पंजीयन। सीएम हेल्पलाइन के लंबित केस मौके पर निपटेंगे।

20. लखपति दीदी में MP टॉप-4 : MP में 22.77 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनीं। देश में चौथे नंबर पर। नमो ड्रोन दीदी में 34 ड्रोन मिले, तीसरे पायदान पर