हरदा : प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगीत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन के साथ होती है। इसी क्रम में बुधवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कार्यालयों के
अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत “वंदे-मातरम“ एवं राष्ट्रगान “जन-गण-मन“ का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार व संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

