jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

हरदा  ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला प्रशासन हरदा द्वारा “सांझ चौपाल” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 9 जुलाई गुरूवार को सिराली तहसील के ग्राम मकड़ाई में सांझ चौपाल आयोजित होगी। इसमें मकड़ाई, गोमगांव, पीपल्या खुदिया (जूनापानी मकड़ाई), आमाखाल, जामूखो, पटाल्दा, रहटकला, खुदिया व सांवरी सहित आसपास के ग्रामों के नागरिक शामिल होंगे। यह चौपाल सायंकाल 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित की जाएगी।

- Install Android App -

प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में सभी विभागीय मैदानी अमले को संयुक्त रूप से भ्रमण कर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सांझ चौपाल के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का विधिवत पंजीयन कर समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा। संबंधित विभागों को यह भी निर्देशित किया गया है कि पूर्व से लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनकी अद्यतन स्थिति चौपाल में प्रस्तुत करें।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने हेतु विकासात्मक प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल सके। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर शिकायत पंजी संधारित करने एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया गया है। सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।