jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..। इंडियन पेट्रोल में मिलावट की शिकायत निकली निराधार, 

आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की” 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

हरदा। सिनर्जी संस्थान हरदा के प्रोग्राम जो उड़ान विद बॉयज़ फैलोशिप के अंतर्गत “आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की” विषय पर 7 दिवसीय जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का संचालन फैलो साथी अपने-अपने गाँवों में कर रहे हैं,

जिसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक मर्दानगी, लैंगिक समानता और सम्मानजनक व्यवहार को बढ़ावा देना है अभियान के दौरान साँप-सीढ़ी, कार्ड गेम, नर-लेकिन (गतिविधि) तथा अन्य सहभागितापूर्ण खेलों के माध्यम से युवाओं और ग्रामीण समुदाय के साथ संवाद किया जा रहा है। इन गतिविधियों के जरिए यह समझाया जा रहा है कि समाज में प्रचलित नकारात्मक मर्दानगी की धारणाओं को पहचानकर उन्हें सकारात्मक सोच और व्यवहार में कैसे बदला जा सकता है।

अभियान का प्रमुख संदेश है कि लड़के भी अपनी भावनाओं, चिंताओं और कमजोरियों को बिना किसी झिझक के व्यक्त कर सकते हैं। अपनी बात साझा करना, मदद माँगना, दूसरों का सम्मान करना, बराबरी का व्यवहार अपनाना और हिंसा के स्थान पर संवाद को चुनना ही खूबसूरत मर्दानगी की पहचान है।

- Install Android App -

साथ ही युवाओं को यह भी प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपने परिवार, मित्रों और समुदाय में सम्मान, समानता और सहयोग की संस्कृति को आगे बढ़ाएँ। इस अभियान की शुरुआत हरदा जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्रों के मारपड़लो, चंद्रखाल, बसपानी सहित कई गाँवों से की गई है।

राहुल नागराज ने बताया कि आगामी दिनों में यह अभियान हरदा जिले के 20 गाँवों में संचालित किया जाएगा, जहाँ अधिक से अधिक युवाओं, किशोरों और समुदाय के लोगों को जोड़कर सकारात्मक मर्दानगी और लैंगिक समानता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उड़ान विद बॉयज़ फैलोशिप का यह प्रयास युवाओं में संवेदनशील नेतृत्व विकसित करने तथा ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जहाँ हर व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और अपनी बात रखने की आज़ादी मिले।