jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..। इंडियन पेट्रोल में मिलावट की शिकायत निकली निराधार, 

सेंट मेरी स्कूल, हरदा में छात्र कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सेंट मेरी स्कूल, हरदा में छात्र कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी रहे। उन्होंने नव निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, जिम्मेदारी और सेवा भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में नेतृत्व के गुण विकसित होने से भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

- Install Android App -

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। शाला परिवार, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। नव निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय की मर्यादा, अनुशासन और उत्कृष्ट परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य फादर फ्रांसिस मारिया चार्ल्स ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि छात्र कैबिनेट विद्यार्थियों में नेतृत्व, टीम भावना और जिम्मेदारी का विकास करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
शाला परिवार के सहयोग और समन्वय से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन एवं समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी एवं यादगार साबित हुआ।