jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..। इंडियन पेट्रोल में मिलावट की शिकायत निकली निराधार, 

इंडियन पेट्रोल में मिलावट की शिकायत निकली निराधार, 

जिला स्तरीय टीम की जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा की उपनगरी बानापुरा स्थित श्री सोनी पेट्रोल पम्प से पेट्रोल में मिलावट की शिकायत के बाद शनिवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला स्तरीय जांच टीम ने पेट्रोल पम्प पहुंचकर विस्तृत जांच की। जांच के दौरान पेट्रोल की गुणवत्ता की विधिवत जांच की गई तथा सैंपल भी लिए गए। प्रारंभिक जांच में पेट्रोल में किसी प्रकार की मिलावट नहीं पाई गई।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व एक वाहन चालक द्वारा पेट्रोल पम्प से खरीदे गए पेट्रोल में मिलावट होने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया था। इस पर एसडीएम विजय राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला स्तर की जांच टीम गठित कर पेट्रोल पम्प की जांच कराने के निर्देश दिए।

- Install Android App -

शनिवार को जिला स्तरीय टीम बानापुरा स्थित श्री सोनी पेट्रोल पम्प पहुंची। जांच के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनय सैनी की उपस्थिति में पेट्रोल की निर्धारित मानकों के अनुसार जांच की गई। अधिकारियों ने पेट्रोल के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा आवश्यक प्रक्रिया का पालन किया।

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनय सैनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जिला स्तर की टीम द्वारा पेट्रोल पम्प का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पेट्रोल की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की अनियमितता या मिलावट नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि पेट्रोल के सैंपल भी लिए गए हैं और जांच प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई है।

प्रशासन का कहना है कि आम नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना उसकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शिकायत प्राप्त होने के बाद तत्काल जांच कराई गई, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। प्रारंभिक जांच में पेट्रोल निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाया गया है

और मौके पर किसी प्रकार की मिलावट सामने नहीं आई। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी आवश्यक वस्तु या ईंधन की गुणवत्ता को लेकर संदेह हो तो वे संबंधित विभाग को शिकायत करें, ताकि समय पर जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके।