jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..। इंडियन पेट्रोल में मिलावट की शिकायत निकली निराधार, 

विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न

हरदा : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हरदा जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिको को परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सेवाओ और सीमित परिवार के लाभो के प्रति जागरूक करना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच पी सिंह ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस अभियान 11 जुलाई से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2026 तक संचालित किया जावेगा। विश्व जनसंख्या अभियान को सफल बनाने में एएनएम और आशा कार्यकर्ताओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

- Install Android App -

उन्होने कार्यकर्ताओ को घर-घर जाकर योग्य दंपत्तियो से संपर्क करने, उन्हे परिवार नियोजन के साधनो के प्रति जागरूक करने और सीमित परिवार के लाभो के बारे में जानकारी देने के निर्देश भी दिये। उन्होने कहा कि शहरी क्षेत्रो के झुग्गी-झोपडियो और सघन बस्तीयो पर विशेष ध्यान दिया जावे ताकि कोई भी पात्र हितग्राही जानकारी एवं सुविधाओ से वंचित न रहे।

रैली में परिवार कल्याण अधिकारी डॉ.शैलजा महाजन, डॉ.जे.के.चौरे, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक श्री मदनमोहन मालवीय शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।