jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की ताज़ा अपडेट मकड़ाई एक्सप्रेस के साथ 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - मध्य प्रदेश की ताज़ा मुख्य खबरें MP-TOP20 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - भारत की ताज़ा मुख्य खबरें INDIA-TOP20 🌍 13 जुलाई 2026, सोमवार को पढि़ए विदेश की मुख्य खबरों की झलकिया इंदौर: MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर धोखाधड़ी का केस, जमीन कब्जे और धमकी का ... बिलासपुर: क्रिप्टो के नाम पर 4 लाख की ठगी,18 महीने में रकम दोगुनी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला को लगा... सिराली: 4 साल से लटकी 100 मीटर की सीसी रोड, आदिवासी मोहल्ले में बारिश बनी आफत, कीचड़ से होकर स्कूल ज... पदोन्नति प्रक्रिया को मिली रफ्तार, आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर मिली पदोन्नति 📅 13 जुलाई 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा : भीषण अग्निकांड: दो भैंस, एक गाय और बछिया जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

इंदौर: MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर धोखाधड़ी का केस, जमीन कब्जे और धमकी का आरोप

तेजाजी नगर पुलिस ने भरत पटवारी और जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव पर भी दर्ज की FIR

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी और दूसरे भाई भरत पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इंदौर के तेजाजी नगर थाने में दोनों भाइयों समेत इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, जमीन पर अवैध कब्जा और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला

महावीर बाग निवासी 74 वर्षीय नरेंद्र मेहता ने पुलिस को शिकायत दी है। उनका आरोप है कि 29 मार्च 2025 को सदाशिव यादव 15-20 लोगों के साथ ग्राम उमरी खेड़ी पहुंचे और उनकी 6.5 एकड़ जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपियों ने उन्हें डरा-धमकाकर जमीन से निकाल दिया और अब उस जमीन पर कॉलोनी डेवलप कर रहे हैं। जमीन बेचने का प्रचार सोशल मीडिया पर भी शुरू कर दिया गया है।

जमीन का इतिहास

नरेंद्र मेहता ने बताया कि यह जमीन होलकर रियासत द्वारा फरवरी 1939 में नारायण पलसीकर को इनाम स्वरूप दी गई थी। उनके पिता नवरतनमल जैन ने 1950 में विक्रय संधि के तहत इसे खरीदा था और तब से परिवार का उस पर कब्जा है। राजस्व रिकॉर्ड में भी जमीन अभी नवरतनमल जैन के नाम दर्ज है।

आरोप है कि आरोपियों ने राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और उसमें सदाशिव यादव का नाम चढ़ा दिया।

धमकी और अवैध निर्माण का आरोप

- Install Android App -

शिकायत में कहा गया है कि जब मेहता ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जमीन पर एक कमरे का निर्माण भी कर लिया गया है। मेहता का कहना है कि जब भी वे जमीन पर जाते हैं तो उनसे अवैध रूप से रुपए की मांग की जाती है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

तेजाजी नगर पुलिस ने नरेंद्र मेहता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336, 337, 338, 339 और 340 के तहत केस दर्ज किया है। एफआईआर में नाना पटवारी, भरत पटवारी और सदाशिव यादव को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाना पटवारी का पक्ष

इस मामले पर जीतू पटवारी ने कहा, “यह लड़ाई विचारों की है, यह लड़ाई संविधान बचाने की है। हमारे ऊपर मुकदमे होंगे, हमारे परिवारों को भी डराने की कोशिश की जाएगी, लेकिन हमें डरना नहीं है”।

नाना पटवारी पर पहले भी केस

रिपोर्ट्स के अनुसार नाना पटवारी के खिलाफ पहले से मारपीट और ड्रग्स रैकेट से जुड़े केस दर्ज हैं। हाल ही में भाजपा के एक पूर्व पार्षद के साथ मारपीट में भी उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

जरुरी बात

विशेष हम किसी आरोप की पुष्टि नही करते यह खबर पुलिस शिकायत और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर है। आरोप साबित होने तक सभी को निर्दोष माना जाएगा। अंतिम निर्णय जांच और न्यायालय के बाद होगा।