Harda halchal
1. बिना अनुमति ऑनलाइन बायो-फर्टिलाइजर की अवैध बिक्री
कृषि विभाग की लापरवाही से ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए बिना लाइसेंस बायो और माइक्रो-फर्टिलाइजर बेचे जा रहे हैं। किसान समूह बनाकर करोड़ों का अवैध कारोबार कर रहे हैं। गुणवत्ता की कोई जांच नहीं। किसानों को घटिया उत्पाद देकर ठगा जा रहा है।
2. बोगी के गेट पर बैठा युवक, झपकी में गिरा, पंजा कटा
छनेरा स्टेशन पर चलती ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर कर रहा 32 वर्षीय सूरज सेन झपकी में गिर गया। पैर ट्रेन के नीचे आ गया जिससे पंजा कट गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद रेलवे ने सुरक्षा पर सवाल उठे।
3. रोजगार में फर्जीवाड़ा रोकने हाईटेक पहरा, एमएनएमएफ सिस्टम लागू
मनरेगा में फर्जीवाड़ा रोकने सरकार ने एमएनएमएफ सिस्टम शुरू किया। अब मजदूरों की उपस्थिति आंखों की पुतली स्कैन और जीपीएस लोकेशन से होगी। मजदूरी सीधे बैंक खाते में आएगी। साल में 100 दिन की जगह 125 दिन काम मिलेगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी।
4. जनप्रतिनिधियों से समर्थन जुटाएंगे ग्रामीण, लिखेंगे पत्र
चौकड़ी के पास लगने वाले बायो-सीएनजी प्लांट का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से मिलकर समर्थन जुटाएंगे और CM को पत्र लिखेंगे। उनका कहना है कि प्लांट से प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याएं होंगी। पंचायत स्तर पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।
5. दिव्यांग छात्रों को फीस, जीवन निर्वाह और परिवहन सहायता
सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्रों को फीस माफी, जीवन निर्वाह और परिवहन भत्ता मिलेगा। 40% से अधिक दिव्यांगता वाले छात्रों को 1500 रु प्रतिमाह और 500 रु परिवहन भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और बैंक खाता जरूरी है। आवेदन ऑनलाइन होगा।
6. खरीफ फसल बीमा शुरू, 31 जुलाई तक आवेदन
खरीफ फसल बीमा योजना 2026 के लिए आवेदन शुरू। अंतिम तिथि 31 जुलाई है। धान के लिए 618 रु, सोयाबीन 766 रु, मक्का 694 रु, उड़द 652 रु प्रीमियम तय। किसान ई-कॉर्नर, बैंक या CSC से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी टोल फ्री 14447 पर मिलेगी।
7. 18 जुलाई और 21 नवंबर को होंगे राष्ट्रीय लोक अदालत
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 18 जुलाई और 21 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन तय किया है। बैंक, बीमा, बिजली बिल, समझौता योग्य आपराधिक मामलों का निपटारा होगा। इच्छुक लोग पहले आवेदन कर सकते हैं। इससे लोगों को त्वरित और मुफ्त न्याय मिलेगा।
8. दो दिन बाद आज मंडी में होगी नीलामी
दो दिन बारिश के कारण रुकी सोयाबीन की नीलामी आज मंडी में फिर शुरू होगी। किसान उपज लेकर मंडी पहुंचे हैं। प्रशासन ने नमी मापने के निर्देश दिए हैं। व्यापारियों ने कहा कि बारिश से फसल की गुणवत्ता पर असर पड़ा है। इसलिए रेट में गिरावट की आशंका है।
9. लोक सेवा गारंटी में अब ऑटो-अपील सिस्टम लागू
लोक सेवा गारंटी के तहत अब समय पर सेवा न मिलने पर ऑटो-अपील सिस्टम लागू होगा। 15 दिन में सेवा नहीं मिली तो मामला स्वतः उच्च अधिकारी के पास जाएगा। इससे भ्रष्टाचार और देरी पर रोक लगेगी। नागरिकों को अब बार-बार आवेदन नहीं करना पड़ेगा।
10.Harda 16 जुलाई को जगन्नाथ रथयात्रा : हरदा में भव्य रथ निकलेगा। हीरे-सोने के मुकुट से भगवान का श्रृंगार, इंदौर की गोपियां देंगी प्रस्तुति।
11.सोडलपुर में कड़ाई का आयोजन : कुबली माता और हनुमान मंदिर में महाप्रसाद के साथ भजन-कीर्तन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
12. 90 छात्राओं को मिली साइकिलें : जाखला स्कूल में शिक्षा विभाग ने छात्राओं को साइकिल बांटी। स्कूल आने में होगी आसानी।
13. 24 घंटे की रामसत्ता शुरू : भोमका बाबा मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ 24 घंटे की अखंड रामधुन शुरू की।
14.राजयोग साधना शिविर संपन्न: BK अनुज बोले – आत्म परिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन संभव। ध्यान से मिलती है मन को शांति।
15. बलाई महासभा की बैठक : संघठन विस्तार पर चर्चा। मेघ, पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। सामाजिक एकजुटता और शिक्षा पर जोर दिया गया। नए पदाधिकारियों का सम्मान भी हुआ।
16. पटवारी संघ का आंदोलन : पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारी संघ आर-पार की लड़ाई की तैयारी में। जल्द प्रदेश स्तरीय बैठक कर रणनीति तय होगी।
17. बीमारियों से बचाव शिविर : स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा अधिकारियो ने महिलाओं को बरसात में होने वाली बीमारियों से बचाव के टिप्स दिए। स्वच्छता और पोषण पर जागरूकता फैलायी।
18. गुप्तेश्वर समिति ने निकाली पलकी : चारुवा गुप्तेश्वर मंदिर से तहसीलदार ने पालकी यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन से गूंजा।
19.राहुल कुशवाहा हरदा के नए जिला अध्यक्ष : कुशवाहा समाज ने राहुल कुशवाहा को हरदा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। पदभार ग्रहण पर समाजजनों ने बधाई दी।
20. जनार्दन निरीक्षण से अधिकारी तक जानकारी : स्कूल निरीक्षण के दौरान जनार्दन ने व्यवस्थाएं देखी। शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। छात्र-छात्राओं से भी बात की।
21. महाप्रसाद के साथ भगवान को लगेगा छप्पन भोग : जगन्नाथ मंदिर में 16 जुलाई को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगेगा। भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

