jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का...

15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें

एथेनॉल प्लांट घोटाला – पिता-पुत्र आरोपी, 7 फरार

बालाघाट में एथेनॉल प्लांट घोटाले में छिंदवाड़ा के प्लांट मालिक पिता-पुत्र आरोपी बने। बालाघाट SP ने बताया सिवनी राइस मिलर्स समेत 7 आरोपी फरार हैं, 4 की गिरफ्तारी हो चुकी है

गढ़ा धन के लालच में घर में घुसे 9 लोग गिरफ्तार

बालाघाट में तांत्रिक के कहने पर 9 लोग गढ़ा धन खोदने एक घर में घुसे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। पहले महिला को चाकू भी मारा था, 2 आरोपी अभी फरार हैं

मक्सी में खेत के बीच जुआ, 11 गिरफ्तार, TI लाइन अटैच

शाजापुर के मक्सी में खेत के बीच चल रहे जुए पर SP की स्पेशल टीम ने छापा मारा। 11 जुआरी पकड़े गए। कार, 9 बाइक और 93 हजार कैश जब्त। लापरवाही पर TI को लाइन अटैच किया गया

रेलवे कर्मचारियों के विवाद में चाकूबाजी

शाजापुर में रेलवे कर्मचारियों के विवाद में चाकूबाजी हुई। मुख्य आरोपी शाहरुख गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

FB पर चाची-भतीजे के अश्लील फोटो अपलोड

शाजापुर में मृत जेठ के अकाउंट से चाची-भतीजे के अश्लील फोटो FB पर अपलोड किए गए। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

उज्जैन महाकाल दर्शन रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित

उज्जैन के महाकाल दर्शन रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोच मिलने पर फूड डिपार्टमेंट ने लाइसेंस निलंबित किया। श्रीहरि होटल से भी सैंपल लिए गए.

- Install Android App -

करंट लगने से युवक की मौत

शाजापुर के कपालिया में मामा के घर आया युवक खेत पर टूटे तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई

कोपे जंगल में लापता युवक का शव मिला

बालाघाट के कोपे जंगल में लापता युवक का शव मिला। पास में शराब और पानी की बोतल मिली, हत्या की आशंका जताई जा रही है

उज्जैन गऊघाट पर छात्र डूबा

उज्जैन में शिप्रा नदी के गऊघाट पर स्नान के दौरान एक छात्र डूब गया। वह दंदरौवा धाम में वेद विद्या का अध्ययन कर रहा था

शाजापुर में सरपंच के कुत्तों ने मारीं 8 बकरियां

शाजापुर में सरपंच के कुत्तों ने 8 बकरियों को मार डाला। पीड़ित ने कलेक्टर से डेढ़ लाख मुआवजे की मांग की और सरपंच पर धमकी देने का आरोप लगाया

बालाघाट में 7 स्कूल वाहन जब्त

बालाघाट पुलिस ने बिना फिटनेस और परमिट चल रहे 7 स्कूल वाहनों पर कार्रवाई की। सभी वाहनों को थाने ले जाया गया

16 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट, हादसों का खतरा

MP के 22 जिलों में बूंदाबांदी के बाद 16 जुलाई से नया सिस्टम एक्टिव होगा। रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल समेत 15 जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी