jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 लखनऊ ।शहर के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में स्थित शहीद पथ की ओमेक्स रेजीडेंसी में गुरुवार देर रात क्राइम ब्रांच और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्लैट में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है।

मौके से क्या मिला

पुलिस ने फ्लैट में दबिश के दौरान कॉल सेंटर का पूरा सेटअप बरामद किया। वहां कंप्यूटर, हेडसेट, इंटरनेट राउटर और फर्जी दस्तावेजों से भरे कागजात मिले। जांच में पता चला कि यहां से लोगों को फोन कर ठगी की जाती थी।

8 लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस ने मौके से 8 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है। पकड़े गए लोगों से यह पता लगाया जा रहा है कि यह गिरोह कब से सक्रिय था, अब तक कितने लोगों से ठगी की गई और इसके तार कहां-कहां जुड़े हैं।

- Install Android App -

ठगी का तरीका

आरोप है कि कॉल सेंटर चलाने वालों के पास ट्रांसफर किए हुए कॉल आते थे। फोन पर ये लोग खुद को बैंक, कूरियर कंपनी या सरकारी विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों से OTP, बैंक डिटेल और पैसे की मांग करते थे। इसी तरह लोगों से ठगी की जाती थी।

पुलिस का बयान

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल, लैपटॉप और बैंक खातों की जांच की जा रही है। जल्द ही इस गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य साथियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।