jhankar
ब्रेकिंग
खरगोन: जर्जर स्कूल की जगह मंदिर में चल रही 35 बच्चों की पढ़ाई, जिले में 676 स्कूल भवन मरम्मत के इंतज... जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से तबाही: 11 की मौत, 7 लापता  हरदा-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने 5 गौवंश को कुचला, मौके पर पहुंची प... हरदा में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, आयोजन की तैयारियां तेज भोपाल के जगदीशपुर में आज जुटेगी मोहन कैबिनेट, समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को मिलेगी मंजूरी बीती रात चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक घायल, गांव में दहशत राजौरी में रातभर भारी बारिश से बाढ़, बेला कॉलोनी जलमग्न, कई गाड़ियां और घर पानी में फंसे,1 बजे से 6 ... ताप्ती जन्मोत्सव के लिए ताप्ती झिरा दिव्य सरोवर का हो रहा कायाकल्प 21 जुलाई को मुख्य आयोजन, तैयारिय... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 3 दिन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका ब... ग्वालियर में 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल गिरी: चाय बेचने वाली महिला की मौत, 2 घायल,रविवार सुबह-सुबह हुआ...

मूंग खरीदी आंदोलन: हाईवे चक्काजाम के बाद किसान नेताओं पर एफआईआर, आंदोलन ने पकड़ा नया मोड़

हरदा। समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर किसानों के आंदोलन के बाद अब कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। 15 जुलाई को इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर हुए 12 घंटे के चक्काजाम मामले में पुलिस ने किसान संगठन से जुड़े सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, आम किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने पहले प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांगें रखीं और समयसीमा भी दी थी। मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों ने हाईवे पर प्रदर्शन कर चक्काजाम किया, जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ और प्रशासन को वैकल्पिक मार्गों से वाहनों का संचालन करना पड़ा।

- Install Android App -

पुलिस ने इस मामले में संजय खेरवा, राम इनानिया, बसंत सारन, अशोक गुर्जर, करण चौधरी, गणेश पटेल और केदार सिरोही सहित सात लोगों को नामजद करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।

दूसरी ओर, किसान नेताओं ने एफआईआर को आंदोलन दबाने की कार्रवाई बताया है। उनका कहना है कि किसानों की मांगें जायज़ हैं और यदि सरकार ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उनका आरोप है कि प्रशासन ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।