jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

सिवनी मालवा: चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक गंभीर घायल, ग्रामीणों में दहशत

केके यदुवंशी, पत्रकार

सिवनी मालवा। तहसील के ग्राम चोतलाए से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात अज्ञात जंगली जानवर ने बकरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक परिवार की तीन बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पीड़ित राजकुमार कोरी ने बताया कि रविवार सुबह जब वे पास स्थित टपरिया में बकरियों को देखने पहुंचे तो वहां तीन बकरियां खून से लथपथ मृत पड़ी थीं और एक बकरी घायल अवस्था में मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल ग्राम सरपंच रामजीवन साध को सूचना दी।

- Install Android App -

सूचना मिलते ही सरपंच मौके पर पहुंचे, घटना स्थल का निरीक्षण किया और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। सरपंच रामजीवन साध ने बताया कि वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

प्राथमिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला किस जंगली जानवर ने किया। वन विभाग की जांच और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर ही हमलावर जानवर की पहचान हो सकेगी।

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका पक्का मकान पास में ही है, जबकि बकरियों को ईंट की दीवारों से बनी टपरिया में रखा जाता था। परिवार के अनुसार, इस क्षेत्र में इस प्रकार की यह पहली घटना है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं पहाड़ी क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ है।