jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हरदा में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, आयोजन की तैयारियां तेज

हरदा। आगामी 9 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला अजाक्स कार्यालय में अनुसूचित जाति एवं जनजाति सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई तथा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस इस वर्ष भी हरदा में पूरे उत्साह, गरिमा और पारंपरिक संस्कृति के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से हजारों की संख्या में समाजजन शामिल होंगे।

- Install Android App -

आयोजन को सफल बनाने के लिए 17 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है, जो कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार करेगी। साथ ही 50 वालंटियर नियुक्त किए जाएंगे, जिन्हें आयोजन समिति की ओर से पहचान पत्र (आईडी कार्ड) प्रदान किए जाएंगे तथा अलग-अलग दायित्व सौंपे जाएंगे।

कार्यक्रम के तहत कृषि उपज मंडी प्रांगण में विशाल जनसभा आयोजित होगी। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों एवं मुख्य चौक-चौराहों से भव्य रैली निकाली जाएगी। समारोह में आदिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। वहीं कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सुभाष मस्कोले, सत्यनारायण सुचार, राहुल पवारे, लोकेश कलमे, राहुल काजले, बी.आर. आहके, प्रेमनारायण इवने, राम इरपाचे, विनोद उइके, सुनील उइके, रामनारायण उइके, सुनील भलावी, पंचम उइके, संतोष काजले, फूलसिंह उइके, दिनेश परते, सागर उइके, पवन धुर्वे, दिलीप उइके सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।