jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्...

हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, ‘Say No To Drugs 2.0’ का दिया संदेश

हरदा। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत हरदा पुलिस ने मंगलवार को एक अनूठी जनजागरूकता पहल की। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय एवं महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर “Say No To Drugs 2.0” की आकृति तैयार की और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल कानून के बल पर नहीं, बल्कि जनभागीदारी और युवाओं की सक्रिय भूमिका से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक बनाने में सहयोग की अपील की।

- Install Android App -

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर नशे जैसी बुराई से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर एसडीओपी श्रीमती शालिनी परस्ते, डीएसपी महिला सेल सुश्री अरुणा सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी गुर्जर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जे.पी. प्रजापति, जी.पी. गौर, एस.एन. भाटी, डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एस.के. यादव, राजेश बीलिया सहित शिक्षकगण एवं खेल विभाग से रानी खान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।