jhankar
ब्रेकिंग
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन: 15 दिनों तक हजारों नागरिकों तक पहुँचा जनजागरूकता का... एक तरफ नशा मुक्ति का शोर... दूसरी तरफ ढाबे पर खुलेआम शराब का कारोबार! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा ग्राम रन्हाई में स्वच्छता की शपथ दिलाई ग्राम झाड़पा तथा रैसलपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न पंचायतें कचरा वाहन का प्रचार प्रसार करे  कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने टिमरनी विकासखंड के स्कूलों एवं उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये विद्यार्थी अब 7 अगस्त तक कर सकते है आवेदन घर व आसपास पानी जमा नहीं होने दे, बुखार आने पर चिकित्सक को दिखाएं सतर्कता ही डेंगू-मलेरिया से बचने ... पिछले 24 घंटों में जिले में 38.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज युवा पीढ़ी को तम्बाकू के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए पीएचसी व सीएचसी पर तम्बाकू त्याग सेवाएं दी जावेंग...

मूंग उपार्जन में किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दें – कलेक्टर सिद्धार्थ जैन

हरदा :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर राज्य सरकार ने अब प्रत्येक पात्र किसान से उसकी मूंग उपज का 25 प्रतिशत के स्थान पर 60 प्रतिशत उपार्जन तथा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्लॉट बुकिंग की अवधि भी 10 दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब किसान 30 जुलाई के स्थान पर 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे। इसी प्रकार उपार्जन की अंतिम तिथि भी 10 अगस्त से बढ़ाकर 20 अगस्त की जा रही है।

- Install Android App -

शासन के निर्णय को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मूंग उपार्जन कार्य की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मूंग उपार्जन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

साथ ही उपार्जन कार्य को सुगम बनाने के लिए आवश्यकता अनुसार नए उपार्जन केंद्र बढ़ाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने जिले में खाद की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद समय पर और पर्याप्त मात्रा में मिले। बैठक में उप संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर, सहायक आयुक्त सहकारिता  के.के. शिव, जिला विपणन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।