jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग रात 10:00 बजे : बनापुरा-सिवनी मालवा की अधूरी सड़क बनी मुसीबत, 112 वाहन भी हुआ पंचर  सर्पदंश से 11 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम खातेगांव: दूध की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, आपूर्ति ठप टिमरनी : स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां  ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर हरदा में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस से हुई धक्का-मुक्... नर्मदा नदी के आंवलीघाट पुल पर 5 इंच का गैप, जगह-जगह निकले सरिए; हादसे की आशंका हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट

नर्मदा नदी के आंवलीघाट पुल पर 5 इंच का गैप, जगह-जगह निकले सरिए; हादसे की आशंका

सिवनी मालवा। नर्मदा नदी पर बने आंवलीघाट पुल की जर्जर हालत अब चिंता का कारण बनती जा रही है। पुल के एक हिस्से में गाटरों के बीच करीब 5 इंच का गैप दिखाई दे रहा है, वहीं कई स्थानों पर लोहे के सरिए बाहर निकल आए हैं। पुल से रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही के बीच ग्रामीणों ने इसे गंभीर खतरा बताते हुए प्रशासन से तत्काल जांच और स्थायी मरम्मत की मांग की है।

हथनापुर ग्राम पंचायत के सरपंच विनोद भिलाला ने प्रशासन से पुल का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराने और विशेषज्ञों की निगरानी में स्थायी मरम्मत करवाने की मांग की है।

पहले भी हो चुकी है अस्थायी मरम्मत

ग्रामीणों के अनुसार पुल पर सरिए निकलने की समस्या पहले भी सामने आती रही है। शिकायत के बाद संबंधित विभाग द्वारा कई बार अस्थायी रूप से मरम्मत कर दी जाती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से सरिए बाहर निकल आते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थायी समाधान नहीं होने के कारण समस्या लगातार बनी हुई है।

इस बार एक पिल्लर के पास गाटरों के बीच करीब 5 इंच का अंतर दिखाई दे रहा है। गाटरों के बीच लगी रबड़ भी बाहर निकल चुकी है। पुल के अलग-अलग हिस्सों में कहीं गाटर आपस में जुड़े हुए हैं तो कहीं उनके बीच अंतर नजर आ रहा है। सबसे बड़ा गैप देखकर वाहन चालक और स्थानीय लोग चिंतित हैं।

- Install Android App -

नर्मदापुरम-हरदा सहित कई जिलों की अहम कनेक्टिविटी

आंवलीघाट पुल नर्मदापुरम, हरदा, सीहोर और भोपाल जिलों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी का हिस्सा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सलकनपुर धाम जाने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल पर लगातार भारी वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में गाटरों के बीच बढ़ता गैप और बाहर निकले सरिए किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि पुल का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए, स्थिति की विशेषज्ञों से जांच कराई जाए और अस्थायी मरम्मत के बजाय स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

रिपोर्टर : केके यदुवंशी