टिमरनी : टिमरनी नगर परिषद द्वारा आयोजित जनपद स्तर के सार्वजनिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजकों ने कार्यक्रम की गरिमा को नजरअंदाज करते हुए मनमाने तरीके से कार्यक्रम आयोजित किया ध्वजा रोहण की जगह ध्वज फहराया गया। जिससे यह राष्ट्रीय पर्व का कार्यक्रम विवादों में आ गया है।
कार्यक्रम को लेकर आरोप लगाते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन नहीं किया गया एवं शासन के निर्देशों के तहत जनपद अध्यक्ष टिमरनी को ध्वजारोहण करना था। परंतु उनसे पहले ही नगर परिषद अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर दिया। जो की प्रोटोकॉल का उल्लंघन है,साथ ही पूरे कार्यक्रम में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को भी नजरअंदाज किया गया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष जायसवाल ने बताया कि नगर परिषद भी भाजपा समर्थित है एवं मध्य प्रदेश में भी भाजपा सरकार है। नगर परिषद अध्यक्ष भी स्वयं भाजपा के हैं, तो फिर क्या कारण रहा कि मुख्यमंत्री के संदेश को सार्वजनिक रूप से नहीं पढ़ा गया। जबकि नगर परिषद द्वारा जो आमंत्रण पत्र वितरित किए गए थे। उसमें कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री महोदय के संदेश का वाचन होना था।
परंतु नहीं हुआ बाकी सभी कार्यक्रम हुए स्थानीय प्रशासन मुख्यमंत्री के संदेश को प्राथमिकता न देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष के भाषण को जरूरी समझा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से जानना चाहा है कि वह अभी तक नगर परिषद के भ्रष्टाचार पर तो मौन है, क्या अब अपने मुख्य मंत्री के संदेश वाचन की अनदेखी पर भी मौन रहेंगे या जिम्मेदारो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करेंगे
जब जिले की सिराली और खिड़कियां तहसील में माननीय मुख्यमंत्री के संदेश कावाचन हुआ है तो फिर टिमरनी में क्यों नहीं हुआ इसका जवाब सत्ता में बैठे जिम्मेदारों को देना होगा,
जारीकर्ता, सुभाष जायसवाल अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी टिमरनी दिनांक 16/8/2026

