jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

शशि थरूर का विवादित बयान, कहा- अच्छा हिंदू अयोध्या में नहीं चाहता राम मंदिर

अयोध्या में राम मंदिर का मसला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इसे लेकर सियासत भी गरमा गई है। वहीं इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लेकर विवादित बयान दिया है। थरूर के अनुसार अच्छा हिंदू ​विवादित स्थान पर राम मंदिर नहीं चाहेगा। उनके इस बयान ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।
कांग्रेस नेता ने चेन्नई में आयोजित ‘द हिंदू लिट फॉर लाइफ़ डायलॉग 2018’ में कहा कि हिन्दू लोग अयोध्या में भगवान राम का जन्म स्थान मानते हैं। इसलिए कोई भी अच्छा व्यक्ति दूसरों के ढहाए गए पूजा स्थल पर राम मन्दिर का निर्माण नहीं चाहेगा। वहीं थरूर के इस बयान पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने करारा जवाब दिया है।
स्वामी ने कहा कि थरूर का बयान कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाएगा, वह अपने नेता के बयान से दूरी बना लेगी। उन्होंने कहा कि सुनंदा पुष्कर की हत्या मामले में थरूर के खिलाफ चार्जशीज दायर हो चुकी है, उन्हें जेल होगी। राम मंदिर और हिंदुत्व के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सभी संत अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होते देखना चाहते हैं।

- Install Android App -

वहीं भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा ने कहा कि कांग्रेस के नेता बार-बार ऐसा बयान इसलिए दे रहे हैं कि अयोध्या में मंदिर न बने। जानबूझ कर एक समुदाय को संदेश देना चाहते हैं राम मंदिर नही बनने देंगे। गौरतलब है कि अयोध्या विवाद का मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। कोर्ट 29 अक्टूबर से इस पर सुनवाई शुरू करने जा रहा है।