jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही

एमपी के पूर्वी हिस्से में मानसून का स्ट्रॉन्ग

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में पिछले 2 दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा असर सीधी, रीवा, सिंगरौली और डिंडौरी में देखने को मिल रहा है, जहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

सीधी में 24 घंटे में 6.5 इंच बारिश, 104 करोड़ की सड़क बही

पिछले 24 घंटे में सीधी जिले में सबसे ज्यादा 167.5 मिमी यानी लगभग 6.59 इंच बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश से सीधी-व्यौहारी मुख्य सड़क मार्ग का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया।

यह सड़क चमराडोल गांव के पास बनास नदी के किनारे क्षतिग्रस्त हुई है। बताया जा रहा है कि यह सड़क लगभग 104 करोड़ की लागत से बनी थी। सड़क बहने के बाद MPRDC ने सीधी-व्यौहारी मार्ग को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। गांवों और शहरों में कई जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

एमपी में 3 सिस्टम एक साथ एक्टिव

मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, प्रदेश में एक साथ 3 सिस्टम सक्रिय हैं – मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया। इसी वजह से पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। यह ट्रफ लाइन रायसेन, मंडला होते हुए गुजर रही है।

16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

- Install Android App -

इन जिलों में अलर्ट है

निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, पन्ना, सीधी और सिवनी।

वहीं भोपाल, सीहोर, इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, उज्जैन, जबलपुर, कटनी, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में भी तेज बारिश का दौर बना रहेगा।

नदियां उफान पर, स्कूल बंद

नर्मदा और मंदाकिनी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी का पानी बाजार तक पहुंच गया है।

मैहर में शुक्रवार को सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

डिंडौरी में आंगनवाड़ी से 12वीं तक के स्कूल बंद हैं। खरमेर नदी का पानी पुल के ऊपर आने से डिंडौरी-मंडला स्टेट हाईवे बंद हो गया है।

मऊगंज में अष्टभुजा नदी में 4 मजदूर फंस गए थे, जिसमें से एक मजदूर तेज बहाव में बह गया।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिन तक इसी तरह बारिश का दौर जारी रहने वाला है।