jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद शासकीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक की अनदेखी कांग्रेस ने लगाया प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप  तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी

कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही – नगर पालिका सीएमओ अमर सिंह उइके ने ठेकेदार को फिर से बनाने के दिए निर्देश

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। नगर के हृदय स्थल किराना बाजार में हाल ही में बनाई गई सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क के उखड़ने और रेत-गिट्टी बह जाने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर निर्माण कार्य को घटिया बताते हुए ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस द्वारा जारी सोशल मीडिया में दावा किया गया है कि कुछ घंटे की बारिश में ही सड़क जगह-जगह से उखड़ गई।

- Install Android App -

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से होने वाले निर्माण कार्यों में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार में ठेकेदार और अधिकारी की मिलीभगत से घटिया निर्माण कराया जा रहा है, जिसके कारण नई सड़क एक बारिश भी नहीं झेल पाई। यह जनता के पैसे की खुली बर्बादी है। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी ।

 

बारिश में ही मौके पर पहुंचे मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके 

मामले के तूल पकड़ने के बाद बुधवार को गिरते पानी में ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके, पार्षद दीपक बाथव, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र गौर, पार्षद प्रतिनिधि शिव राठौर सहित नगर पालिका के अकाउंटेंट महेंद्र परिहार सहित कर्मचारी-अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान किराना बाजार की सड़क से गिट्टी और रेत निकलना पाया गया। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने बताया कि शिकायत के बाद सड़क का निरीक्षण किया गया है और ठेकेदार को खराब हुई सड़क को फिर से बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ठेकेदार ने बताया कि सड़क से भारी वाहन के निकलने से सड़क खराब हुई है हमने अच्छे मटेरियल से सड़क बनाई है सड़क के दोनों किनारो पर बेरिकेट लगाए गए थे उसके बाद भी लोगों ने निकलना बंद नहीं किया जिससे सड़क खराब हुई है हमने शहर की ओर भी सड़क बनाई है लेकिन वहां की सडक पर शिकायत नहीं आई है।