jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी

2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल

रक्षाबंधन पर दिखा भाई-बहन के अटूट प्रेम का मनमोहक नजारा

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के निस्वार्थ प्रेम की एक बेहद प्यारी तस्वीर सामने आई है।

 

- Install Android App -

भोपाल निवासी 2 वर्षीय नन्ही वानिका दीदी ने अपने 10 माह के छोटे भाई वियांश राठी के लिए राखी भेजकर सभी का दिल जीत लिया। नन्ही वानिका ने अपने छोटे-छोटे हाथों से भाई के लिए राखी भेजी और अपनी तोतली जुबान में भाई को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

 

उधर 10 माह के भाई वियांश ने भी राखी बंधवाकर वीडियो कॉल पर अपनी दीदी को दिखाया। दोनों मासूमों के इस प्यार भरे वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। लोग इसे खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं।

 

भले ही दोनों की उम्र बहुत कम है, लेकिन नन्ही वानिका ने रक्षाबंधन के असली मायने – प्रेम, स्नेह और जीवनभर साथ निभाने के वादे को बखूबी समझाया है। वियांश के परिवार ने भी वानिका द्वारा भेजी गई राखी को प्यार से सहेज कर इस रिश्ते को और भी मजबूत बना दिया।