jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में महिला की हत्या और लूट का सनसनीखेज खुलासा, 7 दिन में आरोपी गिरफ्तार, पुराने प्रेम प्रसंग औ... धरमकुंडी ब्रिज बना दुर्घटना मोड़ हर पल मंडरा रहा मौत का साया बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का... बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को... अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल हंडिया के वार्ड नंबर 11 में बदहाल मार्ग से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क? हरदा में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, हंडिया में दिखी लोक संस्कृति की झलक खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा

धरमकुंडी ब्रिज बना दुर्घटना मोड़ हर पल मंडरा रहा मौत का साया

नर्मदापुरम-हरदा मार्ग पर हादसों का अड्डा बना पुल, 

कुछ दिन पहले ही एक युवक ने गंवाई जान, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। नर्मदापुरम हरदा मार्ग पर स्थित धरमकुंडी ब्रिज अब यात्रियों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि मौत का दूसरा नाम बन गया है। पुल पर अंधा मोड़ हर दिन किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। स्थानीय लोग दुर्घटना ब्रिज’ कहने लगे हैं। जनपद सदस्य शेर सिंह दरबार का कहना है कि पुल की खतरनाक डिजाइन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ दिन पूर्व ही मौके पर ही एक युवक की यहां सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई थी।

- Install Android App -

बताया गया कि नर्मदापुरम से घर लौटते समय ब्रिज के खतरनाक मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक से जा टकराई थी। यह कोई पहला हादसा नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यहां हर हफ्ते 2 से 3 बाइक स्लिप और टक्कर की घटनाएं हो रही हैं। बताया कि ब्रिज खत्म होते ही अचानक तीखा मोड़ आ जाता है।

मोड़ पर न तो पर्याप्त लाइटिंग है, न ही स्पीड ब्रेकर और न ही चेतावनी बोर्ड। रात और दिन के समय मोड़ का अंदाजा ही नहीं लगता, तेज रफ्तार वाहन सीधे डिवाइडर या रेलिंग से टकरा जाते हैं। ब्रिज की डिजाइन की बड़ी खामी का नमूना बन गया है, जहां नागरिकों ने भी माना है कि ऐसे मोड़ भारी वाहनों के लिए बेहद असुरक्षित हैं।

ग्रामीणों में आक्रोश, सुधार की मांग

घटना के बाद मौके पर पहुंचे जनपद सदस्य और ग्रामीणों ने प्रशासन से नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को इस मोड़ को लेकर शिकायत की, लेकिन आज तक कोई सुधार नहीं किया गया। महीने में 8 से 10 एक्सीडेंट होते हैं

ग्रामीणों की मांग है कि — मोड़ पर बड़े रेडियम रिफ्लेक्टर और ब्लिंकर लगाए जाएं दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर और 30 की गति सीमा के बोर्ड लगाए जाए ब्रिज की रेलिंग की ऊंचाई बढ़ाई जाए और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो यदि जल्द सुधार किया जाए। अन्यथा यहां एक्सीडेंट होते रहेंगे।