स्टेडियम के पास पुनः प्रारंभ होगा जैविक बाजार, हर बुधवार लगेगा
हरदा : जिला मुख्यालय पर स्टेडियम के गेट नम्बर 2 के पास लगने वाला जैविक बाजार पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण जैविक उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह बाजार अब प्रत्येक बुधवार लगाया जाएगा।
जैविक बाजार में स्थानीय उत्पादकों एवं किसानों द्वारा तैयार जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। बाजार के पुनः प्रारंभ होने से स्थानीय जैविक उत्पादकों को अपने उत्पादों के विक्रय के लिए बेहतर मंच मिलेगा, वहीं नागरिकों को एक ही स्थान पर जैविक उत्पाद खरीदने की सुविधा प्राप्त होगी।

