jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक झांकी, 

हरदा। कान्हा की बाल लीलाओं और राधा-कृष्ण की मनमोहक छवि से शिवानुजा प्ले स्कूल का परिसर कृष्णमय नजर आया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण के आकर्षक परिधानों में सजकर पहुंचे। बच्चों ने अपनी मासूम अदाओं और मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे भी गूंजते रहे।

बच्चों ने राधा-कृष्ण की सजीव एवं सुंदर झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की थीम पर विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं। संस्था की संचालक विभूति गौर ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने तथा अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर कृष्ण एवं राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष योगमाया शर्मा एवं समाजसेवी श्वेता बांगर्ड उपस्थित रहीं। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों का अवलोकन कर विजेताओं का चयन किया।

- Install Android App -

योगमाया शर्मा ने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं, वहीं श्वेता बांगर्ड ने कहा कि बच्चों का उत्साह और राधा-कृष्ण के रूप में उनकी प्रस्तुतियां बेहद आकर्षक रहीं।

ग्रुप-1 की कृष्ण प्रतियोगिता में प्रथम युवान राठौर, द्वितीय आर्यांश उइके एवं तृतीय भारतेंदु राजपूत रहे। राधा प्रतियोगिता में प्रथम पूर्वी प्रजापत, द्वितीय कायरा सदानी एवं तृतीय आराध्या तिवारी रहीं।

इसी प्रकार ग्रुप-2 की कृष्ण प्रतियोगिता में प्रथम श्रीयान गोयल, द्वितीय श्रीयान जैसानी एवं तृतीय रेवांश गोयल रहे। राधा प्रतियोगिता में प्रथम अमाया शर्मा तथा द्वितीय प्रांशी जाट रहीं।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की वाइस प्रिंसिपल समीक्षा त्यागी सहित सुधा ठाडा, ऋतु राजपूत, प्रिया तोमर, मोनिका नागवंशी, भावना वर्मा, अनिमेष देवड़ा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।