jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 3.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 2 करोड़ की छोटी फिल्म का बड़ा धमाका - 100 करोड़ के करीब पहुंची 'हनुमान अंश' आज का सुविचार : जीवन में सबसे बड़ी शक्ति समय और धैर्य है शिक्षक दिवस के अवसर पर कतिया समाज के 51 शिक्षकों का हुआ सम्मान

विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर

हरदा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा विकसित भारत क्विज का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विकसित भारत युवा संवाद-2027 में प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। MY Bharat के आधिकारिक पोर्टल पर भी VBYLD-2027 क्विज के आयोजन की जानकारी उपलब्ध है।

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने तथा उनमें नवाचार, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

क्विज के पांच चरण

पहला चरण – विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता

- Install Android App -

दूसरा चरण – निबंध लेखन

तीसरा चरण – जिला चैम्पियनशिप 

चौथा चरण – राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संवाद 

पांचवां एवं अंतिम चरण – राष्ट्रीय संवाद

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक युवा MY Bharat के आधिकारिक पोर्टल mybharat.gov.in⁠ पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। वर्तमान में VBYLD-2027 क्विज के लिए पोर्टल पर पंजीयन/प्रतिभागिता की सुविधा उपलब्ध है।