हरदा : परियोजना हरदा शहरी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 12 में शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने राधा कृष्ण, सुदामा ग्वाल के बेस में अभिनय किया।
राधा बनी बालिका वेदिका एवं कायरा ने बहुत सुंदर डांस की प्रस्तुति दी तथा बच्चों ने कविता कहानी सुनाए। कार्यक्रम में बच्चों को खीर पूरी खिलाई गई। वार्ड पार्षद रीना प्रजापति ने गर्भवती धात्री माताओं को लड्डू वितरित किए तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी शर्मा बच्चों को केले वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा , प्रभारी परियोजना अधिकारी भारती भल्लावी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता डाली भद्रावले, राधा राठौर, सहायिका प्रमिला माली, कल्पना मेश्राम, बबली चंदेवा, गर्भवती धात्री माताएं किशोरी बालिकाएं व बच्चे उपस्थित थे।

