jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील। 

हरदा। रचना जैन जी के मार्गदर्शन में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा शनिवार, 5 सितंबर को हरदा में ‘एक संवाद युवाओं के साथ’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। चांडक चौराहा स्थित NSUI कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान संगठन एवं छात्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर युवाओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक रामकिशोर डोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साई, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत टाले, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेश चौहान जी ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविशंकर शर्मा ,सुभाष जायसवाल एवं पूर्व एनएसईआई अध्यक्ष अनिल जी ,विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें समाज एवं संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र हितों एवं युवा मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया तथा युवाओं के विचारों और सुझावों पर चर्चा की गई।

- Install Android App -

छात्र हित की इस चर्चा में अक्षुल खाले, अमन मालवीय, शारूख खान,पंकज पंवार, प्रवीण बिश्नोई, आदित्य राजपूत एवं कृष्णा राजपूत की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान NSUI जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ बिश्नोई ने 19 सितंबर 2026 को इंदौर में होने वाले कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की जानकारी युवाओं को दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर में युवाओं एवं छात्रों से संवाद करेंगे।

सिद्धार्थ बिश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक युवा बारकोड स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद इंदौर पहुंचने वाले प्रतिभागियों के लिए निर्धारित व्यवस्था की जाएगी तथा उनका कार्ड भी बनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।