jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 3.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 2 करोड़ की छोटी फिल्म का बड़ा धमाका - 100 करोड़ के करीब पहुंची 'हनुमान अंश' आज का सुविचार : जीवन में सबसे बड़ी शक्ति समय और धैर्य है शिक्षक दिवस के अवसर पर कतिया समाज के 51 शिक्षकों का हुआ सम्मान भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सम्पन्न

2 करोड़ की छोटी फिल्म का बड़ा धमाका – 100 करोड़ के करीब पहुंची ‘हनुमान अंश’

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश ने बाक्स आफिस पर मचाई धमाल

मुंबई। बड़े स्टार और बड़े बजट के बिना भी फिल्म हिट हो सकती है, यह बात फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने साबित कर दी है। महज 2 करोड़ के बजट में बनी इस आध्यात्मिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है और अब 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है।

धीमी शुरुआत के बाद जबरदस्त वापसी

फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 10 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी। पहले दो हफ्ते में फिल्म ने कुल 1.48 करोड़ रुपये ही कमाए थे। एक समय तो ऐसा आया कि देशभर में फिल्म के सिर्फ 25 शोज ही बचे थे और इसे फ्लॉप माना जा रहा था।

लेकिन तीसरे हफ्ते से कहानी पलट गई। सोशल मीडिया पर दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म को नई जिंदगी मिली। 29वें दिन फिल्म ने एक दिन में 10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।

- Install Android App -

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने अब तक भारत में 82.88 करोड़ नेट और 97.99 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यानी 100 करोड़ का आंकड़ा छूने से अब सिर्फ 2 करोड़ दूर है।

10 साल की मेहनत और नीम करौली बाबा की प्रेरणा

फिल्म का निर्देशन डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने किया है। वह पेशे से डॉक्टर हैं जिन्होंने 2011 में सिनेमा के लिए मेडिकल प्रैक्टिस छोड़ दी थी। इस फिल्म की कहानी को तैयार करने में उन्हें 10 साल लगे। यह फिल्म नैनीताल के प्रसिद्ध संत नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित है।

फिल्म में महाराज जी का किरदार अभिनेता शोभिनाव सत्या ने निभाया है। फिल्म के पास प्रमोशन के लिए पैसा नहीं था, इसलिए मेकर्स ने 8 जगहों पर भंडारे करवाए, वही इसका प्रमोशन कैंपेन बन गया।

बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ा

खास बात यह है कि 350 शोज से शुरू हुई यह फिल्म अब 5000 से ज्यादा शोज में चल रही है। इसने 500 करोड़ के बजट में बनी यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को भी एक दिन के कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया था। 2 करोड़ की लागत से 50 गुना ज्यादा कमाई करना भारतीय बॉक्स ऑफिस की सबसे अनोखी सफलता की कहानियों में से एक बन गया है।