jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा!आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 प्रकरण दर्ज, 69 लीटर कच्च... थाने में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा अधिकारी रहे नदारद, नोटिस ... पत्नी की फर्म से कनेक्शन और विभागीय शिकायतें बनीं मुसीबत? हरदा में कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित 11 से 14 सितम्बर तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज खुशियों की दास्ताँ : 24 घंटे में बना यूडीआईडी कार्ड, घर पहुँचकर दी व्हील चेयर चाइल्ड लाइन 1098 जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी... टिमरनी एवं रहटगांव में माटी गणेश निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित सोयाबीन फसल की स्थिति अच्छी, कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण कलेक्टर ने किया जैविक हाट बाजार का अवलोकन

कलेक्टर ने किया जैविक हाट बाजार का अवलोकन

हरदा, : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जैविक हाट बाजार का अवलोकन किया।

- Install Android App -

इस दौरान उन्होंने जैविक उत्पादों के विक्रय हेतु लगाई गई दुकानों का अवलोकन किया और विक्रेता किसानों से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जैविक हाट बाजार का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्राहक यहां पहुंच सकें और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

कलेक्टर  जैन ने कहा कि बाजार में आने वाले ग्राहकों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी दुकानों के डिस्पले बोर्ड पर दुकानदार का नाम, गांव का नाम एवं उत्पाद का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। इस दौरान उप संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर, उप परियोजना संचालक (आत्मा)  अखिलेश पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित थे।