jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा!आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 प्रकरण दर्ज, 69 लीटर कच्च... थाने में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा अधिकारी रहे नदारद, नोटिस ... पत्नी की फर्म से कनेक्शन और विभागीय शिकायतें बनीं मुसीबत? हरदा में कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित 11 से 14 सितम्बर तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज खुशियों की दास्ताँ : 24 घंटे में बना यूडीआईडी कार्ड, घर पहुँचकर दी व्हील चेयर चाइल्ड लाइन 1098 जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी... टिमरनी एवं रहटगांव में माटी गणेश निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित सोयाबीन फसल की स्थिति अच्छी, कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण कलेक्टर ने किया जैविक हाट बाजार का अवलोकन

सोयाबीन फसल की स्थिति अच्छी, कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण

हरदा : कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम द्वारा आज विकासखंड खिरकिया के मांडला एवं हीवाला ग्राम में सोयाबीन फसल का खेतों में पहुंचकर निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल में डॉ. भागवत सिंह, सहायक संचालक कृषि, डॉ. ओ.पी. भारती, कृषि वैज्ञानिक एवं एस.ए.डी.ओ. खिरकिया शामिल रहे। दल द्वारा विभिन्न खेतों में सोयाबीन फसल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया।

- Install Android App -

निरीक्षण के दौरान वर्तमान में सोयाबीन फसल अच्छी अवस्था में पाई गई। फसल की बढ़वार एवं खेतों की स्थिति का अवलोकन करते हुए कृषकों से फसल प्रबंधन संबंधी जानकारी ली गई। साथ ही आगामी समय में फसल की अच्छी उत्पादकता बनाए रखने के लिए कीट एवं रोग प्रबंधन, पोषक तत्व प्रबंधन तथा आवश्यक कृषि कार्यों के संबंध में कृषकों को तकनीकी सलाह प्रदान की गई।

कृषि वैज्ञानिक एवं अधिकारियों ने कृषकों को सलाह दी कि फसल की नियमित निगरानी करते रहें तथा किसी भी प्रकार के कीट अथवा रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल कृषि विभाग अथवा कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क कर अनुशंसित तकनीकी मार्गदर्शन के अनुसार ही उपचार करें।

कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि वर्तमान में क्षेत्र में सोयाबीन फसल की स्थिति संतोषजनक एवं अच्छी है तथा कृषकों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाते हुए फसल प्रबंधन करने हेतु निरंतर मार्गदर्शन दिया जा रहा