सिराली में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा!आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 प्रकरण दर्ज, 69 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त; 290 लीटर महुआ लहान नष्ट
सिराली/हरदा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 9 सितंबर 2026 को सिराली थाना पुलिस और जिला आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के कई गांवों में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ग्राम दीपगांव खुर्द, जूनापानी, आमासेल, गहाल, रोलगांव, धनकार, मुंडासेल, सुल्तानपुर और डगावाशंकर में कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध शराब के संबंध में कुल 7 प्रकरण तैयार किए गए तथा करीब 69 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से बरामद कुल 290 लीटर महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया।
इन गांवों में हुई कार्रवाई
सुल्तानपुर – 1 प्रकरण
दीपगांव खुर्द – 1 प्रकरण
जूनापानी – 1 प्रकरण
आमासेल – 2 प्रकरण
धनकार – 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
डगावाशंकर – 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
पुलिस एवं आबकारी विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिराली उनि. सीताराम पटेल, उनि. खुशहाल बघेल सहित पुलिस बल तथा एडीईओ अमरसिंह बघेल, उनि. दीपिका वायकर, उनि. पूनम मानकर सहित आबकारी दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

