jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित

प्रशासन और नगर कांग्रेस में समझौता: खुदी सड़क होगी बंद, एक साइड की सड़क होगी शुरू

सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, कांग्रेस की मांगे मानी

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। बानापुरा से सिवनी मालवा तक सड़क खुदाई के मामले में बुधवार को प्रशासन और नगर कांग्रेस के बीच सहमति बन गई है।

बता दें कि नर्मदापुरम से टिमरनी तक बन रही सड़क के तहत ठेकेदार द्वारा बनापुरा से सिवनी मालवा तक सड़क की खुदाई कर दी गई थी। खुदाई के बाद सड़क अधूरी छोड़ने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। इसको लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा सहित कांग्रेस सदस्यों ने गुरुवार को प्रभारी मंत्री का पुतला दहन करने की चेतावनी दी थी।

- Install Android App -

मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को एसडीएम विजय राय ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा सहित अन्य सदस्यों को चर्चा के लिए बुलाया। बैठक में दोनों पक्षों में सहमति बनी। प्रशासन ने नगर कांग्रेस की मांगें मान ली हैं, जिसके बाद पुतला दहन का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन से मांग की गई है कि खुदी हुई सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया जाए और एक तरफ की सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर आवागमन के लिए चालू किया जाए। साथ ही निर्माणाधीन सड़क पर उड़ रही धूल से लोगों को परेशानी हो रही है, इसलिए दिन में दो से तीन बार पानी का छिड़काव कराया जाए।

देखिए वीडियो मे…

इन सभी मांगों पर प्रशासन ने सहमति दे दी है। एसडीएम विजय राय ने पर प्रभारी को सड़क पर खड़ी गाड़ियों का चालान बनाने की बात कही बैठक में उपस्थित स्वदेश शर्मा, नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, हैरिसन स्वामी नगर अध्यक्ष युवक कांग्रेस,पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित पृथ्वीराज रघुवंशी पूर्व जिला अध्यक्ष, विकास पाठक, शेख साजिद, देवेंद्र रघुवंशी, मो. फारुक, आकाश दार, नर्मदा गौर, उस्मान शाह, अभिषेक सल्लाम, कमलराज बाथब सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।