jhankar
ब्रेकिंग
गांधी जयंती से प्रदेशभर में मनाया जाएगा ‘मद्य निषेध सप्ताह’ माँ नर्मदा के पावन तट पर आस्था का उजियारा, हजारों दीपों से जगमगाया हंडिया सेवा से संकल्प अभियान के ... कलेक्टर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन शिविर की व्यवस्थाएं देखी खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर की जाँच सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक मनाया गया नमो युवा शक्ति कार्यक्रम सेवा से संकल्प अभियान: हंडिया के नर्मदा तट पर जगमगाया "आशीर्वाद का दीया" हरदा में आज 16 स्थानों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, नर्मदा तट पर होगा मुख्य आयोजन आत्मशुद्धि के पावन पर्व दशलक्षण का आगाज, उत्तम क्षमा धर्म की आराधना में डूबा जैन समाज स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी

उत्साहपूर्वक मनाया गया नमो युवा शक्ति कार्यक्रम

हरदा। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत हरदा के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं उनके परिवारों के युवाओं द्वारा जिला पंचायत परिसर में नमो युवा शक्ति कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह से जुड़कर अपने आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण की सफलता की कहानियां साझा कीं। वहीं युवाओं ने कौशल उन्नयन कार्यक्रम के माध्यम से स्थायी आजीविका प्राप्त करने के अपने अनुभव बताए। छीरपुरा की महिलाओं द्वारा आदिवासी लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

- Install Android App -

इस अवसर पर समूह की महिलाओं द्वारा पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। महिलाओं ने रंगोली, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम खात्माखेड़ा, आम्बा एवं गोमगांव के युवाओं ने क्रिकेट प्रतियोगिता में सहभागिता की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए, जबकि खात्माखेड़ा की क्रिकेट टीम को विजेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी और युवा शक्ति की ऊर्जा अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत ने कहा कि हमारी संस्कृति में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान है और महिला सशक्तीकरण से समाज एवं राष्ट्र की प्रगति को नई दिशा मिलती है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, कमलेश सेजकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  प्रवीण कुमार इवने एवं जिला परियोजना प्रबंधक रामनिवास कालेश्वर उपस्थित रहे।