झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हरदा। सोनतलाई निवासी किसान गोविंद पिता हेमराज जाट पर महिला थाने में झूठा दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने के बाद ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है।
शनिवार को किसान नेता रामनिवास पचार, राजू कमेडिया ने ग्रामीणों के साथ एसपी शशांक और एसडीओपी शालिनी परस्ते को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि सोनतलाई की एक महिला द्वारा साजिश के तहत झूठा केस दर्ज कराकर किसान को फंसाया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि 17 सितंबर को हंडिया पुलिस ने किसान को घर से गिरफ्तार किया था। उसी महिला पर साल 2025 में भी दुष्कर्म की झूठी शिकायत करने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि सामाजिक छवि खराब करने के लिए झूठे केस में फंसाया गया। ग्रामीणों ने एसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष किसान को न्याय दिलाया जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो।

