jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर

हरदा, : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हरदा जिले में विद्युत उपभोक्ताओं को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “संपर्क अभियान” के तहत विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए।

19 सितम्बर को हरदा (खास), कायागांव, नांदरा, हनीफाबाद, धनवाड़ा, चिकलपाट, आमाखाल, टिमरनी वार्ड क्रमांक-3, समसाबाद एवं बड़वानी में संपर्क अभियान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न विद्युत संबंधी प्रकरणों एवं शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया।

शिविरों में नवीन विद्युत कनेक्शन, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, पोल एवं वोल्टेज संबंधी समस्याएं, विद्युत बिल सुधार, मीटर एवं सर्विस केबल, डुप्लीकेट बिल तथा मीटर रीडिंग सहित अन्य तकनीकी सेवाओं से संबंधित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया गया।

- Install Android App -

आयोजित शिविरों में अब तक 1084 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 923 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। अभियान के दौरान 5 रुपये में 46 नए विद्युत कनेक्शन प्रदान किए गए। साथ ही उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई।

विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि “संपर्क अभियान” का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना तथा उन्हें बेहतर विद्युत सेवाएं प्रदान करना है।

“विद्युत की बचत ही विद्युत का उत्पादन है।”