jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव

महर्षि दधीचि चौक पर माल्यार्पण कर उनके त्याग, तपस्या और परोपकार को किया नमन

हरदा। गुरव समाज द्वारा शनिवार को श्री महर्षि दधीचि का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खेड़ीपुरा स्थित गुरव मोहल्ले की पंचायती धर्मशाला में हुई, जहां समाजबंधुओं ने विधि-विधान से महर्षि दधीचि का पूजन-पाठ किया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पूजन के पश्चात समाजजन खंडवा बायपास रोड स्थित श्री महर्षि दधीचि चौक पहुंचे, जहां महर्षि दधीचि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान समाजजनों ने उनके त्याग, तपस्या और परोपकार को स्मरण करते हुए जयकारे लगाए।

- Install Android App -

गुरव समाज कल्याण संघ मध्यप्रदेश के प्रवक्ता उमेश चोलकर ने बताया कि इस अवसर पर गुरव समाज के लिए दूसरी पीढ़ी के रूप में पुजारी की सेवाएं दे रहे पंडित दिनेश दीक्षित ने अपने पिता स्वर्गीय गुलाबचंद दीक्षित की स्मृति में 11,001 रुपये की राशि समाज को सहयोग स्वरूप प्रदान की। समाजजनों ने उनके सामाजिक योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रदेश संगठन के पदाधिकारी बलराम काले, उमेश चोलकर, जयंत भद्रावले, समाज के वरिष्ठ कैलाशचंद मोराने, राजेंद्र भद्रावले, रमेश भद्रावले, अमृतलाल काले, महेश चोलकर एवं शंकरलाल सेवारिक सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

वहीं, प्रदेश प्रिंट मीडिया प्रभारी हेमंत मोराने ने बताया कि कार्यक्रम में गुरव समाज के अध्यक्ष पंकज भद्रावले, कोषाध्यक्ष हितेंद्र काले एवं सचिव जितेंद्र सेवारिक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे।

समाजजनों ने कहा कि महर्षि दधीचि का जीवन त्याग, तपस्या और परोपकार की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।