jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसला

जिला से ग्राम स्तर तक संगठन विस्तार करेंगे

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। मध्यप्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, को होटल सिंदूर रिसॉर्ट, मिलटदेव, में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भर के 25 किसान एवं मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा को पूरे प्रदेश में मजबूत करने तथा किसानों-मजदूरों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

संगठनात्मक मजबूती के लिए संयोजक समिति, समन्वय समिति सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया। साथ ही मध्यप्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा के संविधान के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से मंथन हुआ।प्रतिनिधियों ने तय किया कि संगठन को जिला, तहसील और ग्राम स्तर तक मजबूत किया जाएगा। किसानों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को ज्ञापन एवं अन्य लोकतांत्रिक माध्यमों से सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

- Install Android App -

बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार करने पर सहमति बनी।मोर्चे के प्रतिनिधियों ने कहा कि मध्यप्रदेश में जहां भी किसान और मजदूर अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर आंदोलनरत हैं, संयुक्त किसान मोर्चा उनके मुद्दों का पुरजोर समर्थन करेगा। जल्द ही प्रदेश स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर साझा कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे।

बैठक में ये संगठन रहे शामिल

क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन, किसान जागृति संगठन, अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, श्रमिक आदिवासी संगठन, भारतीय किसान यूनियन, किसान आदिवासी संगठन, भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा, किसान क्रांति संगठन, जनसंघर्ष समन्वय समिति मध्यप्रदेश, भारत कृषक समाज,

भारतीय ग्रामीण किसान संगठन नर्मदापुरम, क्रांतिकारी किसान संगठन मध्य भारत, किसान सत्याग्रह संगठन, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ, भारतीय किसान यूनियन टिकैत, किसान मजदूर परिषद, किसान स्वराज संगठन, राष्ट्रवादी किसान आर्मी गैर राजनीतिक, किसान महापंचायत बरेली, राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ, भारतीय किसान यूनियन मान सहित अन्य संगठन उपस्थित रहा