jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक

हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR वर्ग से रैंक 20 हासिल , सागर में ली जॉइनिंग

हरदा। हरदा जिले के आलमपुर, तहसील रहटगांव की श्रद्धा बुच ने मध्यप्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में श्रद्धा बुच का चयन उपनिरीक्षक (जिला पुलिस बल) के पद पर किया गया है।
जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार श्रद्धा बुच का गृह जिला हरदा है और उन्हें सागर जिला पुलिस इकाई आवंटित की गई है।

- Install Android App -

नियुक्ति आदेश 17 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धा बुच ने MPSI 2025 में UR वर्ग से रैंक 20 हासिल की और यह सफलता पहले प्रयास में प्राप्त की। चयन के बाद उन्होंने सागर में जॉइनिंग ले ली है।

श्रद्धा बुच की एक वर्ष की पुलिस प्रशिक्षण अवधि मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में प्रस्तावित है। वे जवाहर नवोदय विद्यालय, चारूवा की पूर्व छात्रा भी रही हैं।
श्रद्धा की सफलता से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।