jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी

पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित

सहभोज से दिया समरसता का संदेश

हरदा : ग्राम पंधानिया में शुक्रवार को अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मुख्य रूप से समाजसेवी अमरसिंह मीणा, सरपंच सुनील मीणा, समाजसेवी, जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक प्रमोद माथुर, क्षेत्र संयोजक रवि कनोजिया , सभी छात्रावास अधीक्षक, कर्मचारी, शासकीय अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

- Install Android App -

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी, माँ सरस्वती एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।

अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि अस्पृश्यता जैसी सामाजिक बुराई को समाज से समूल समाप्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज में समानता, भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए इस प्रकार के शिविर महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया।