jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी

जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

हरदा : सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना खिरकिया एवं टिमरनी के कुल 225 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गय़ा। इस अवसर पर परियोजना खिरकिया के आंगनबाड़ी केंद्र सिराली में सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों का उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया तथा छोटी छोटी कन्याओं का कन्या पूजन किया गया।

- Install Android App -

इस दौरान बच्चों को फल व मिठाई का वितरण किया गय़ा। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष  गजेन्द्र शाह ने आंगन मिलन कार्यक्रम में केंद्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व आशाकार्यकर्ता को प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद अनीता अग्रवाल, वार्ड पार्षद  सुधा मालवीय, वार्ड पार्षद सचिन बुच, हैय्यत खान एवं महिला बाल विकास विभाग से अधिकारी कर्मचारी एव हितग्राही उपस्थित रहे।