jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

बारिश के बीच गुलाबी ठंड का एहसास, कई जिलों में येलो अलर्ट; 10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई के आसार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है, जबकि दिन में धूप के साथ कुछ स्थानों पर उमस बनी रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल के अनुसार 3 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

तापमान का हाल

प्रदेश में आज अधिकतम तापमान करीब 34°C और न्यूनतम तापमान 21°C के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान कहीं साफ तो कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

बीती रात अमरकंटक सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 17.1°C दर्ज किया गया। भोपाल और उज्जैन में तापमान करीब 18°C रहा।

इन जिलों में येलो अलर्ट

IMD के अनुसार पश्चिमी हिस्से में बने सिस्टम और ट्रफ लाइन के प्रभाव से पूर्वी एवं दक्षिणी मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

येलो अलर्ट वाले जिले:

- Install Android App -

बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।

संभागवार मौसम

मध्य प्रदेश: भोपाल, सीहोर, रायसेन और विदिशा में मौसम मुख्यतः साफ रहने तथा तापमान 31-33°C के बीच रहने का अनुमान है।

मालवा-निमाड़: इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है।

महाकोशल-विंध्य: जबलपुर, रीवा और सतना सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश तथा गरज-चमक हो सकती है।

कब विदा होगा मानसून?

IMD के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। 10 अक्टूबर तक पूरे मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई होने की संभावना जताई गई है।

स्रोत: IMD भोपाल