jhankar
ब्रेकिंग
हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली, एक्सीलेंस स्कूल हरदा में हुआ शुभा...

विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान,

780 शिकायतों में से 624 का किया मौके पर निराकरण

हंडिया, खिरकिया सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए संपर्क अभियान शिविर

हरदा : मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को त्वरित एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “संपर्क अभियान” के तहत 5 अक्टूबर 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क अभियान शिविर आयोजित किए गए।

- Install Android App -

इनमें हरदा वार्ड क्रमांक 26, खिड़कीवाला, रिजगांव, नवरंगपुरा, खिरकिया के वार्ड क्रमांक 06, मोरगढ़ी, टिमरनी के वार्ड क्रमांक 02, गहाल, खरतलाय एवं मोहनपुर सहित अन्य स्थान शामिल हैं।

शिविरों में उपभोक्ताओं से सीधे जुड़ी विभिन्न विद्युत समस्याओं एवं सेवाओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया गया। इनमें नवीन विद्युत कनेक्शन, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, पोल संबंधी समस्या, वोल्टेज, विद्युत बिल सुधार, मीटर एवं सर्विस केबल, डुप्लीकेट बिल, मीटर रीडिंग सहित अन्य तकनीकी सेवाओं से संबंधित शिकायतें शामिल थीं।

संपर्क अभियान के दौरान कुल 780 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 624 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना तथा विद्युत संबंधी सेवाओं को अधिक सुगम और प्रभावी बनाना है। संपर्क अभियान के दौरान 5 रूपये में 41 नए विद्युत कनेक्शन भी प्रदान किए गए। विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत संबंधी सेवाओं और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए ऐसे संपर्क अभियान शिविरों का लाभ उठाएं।