jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

सेवा मेरा योगदान – सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

हरदा : /राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टिबाधिता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में नियमित रूप से बच्चों की जॉच स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की जाती है । सेवा मेरा योगदान – सेवा संकल्प अभियान के दौरान जिला चिकित्सालय हरदा में 52 स्कूली बच्चों को नंबर के चश्में प्रदान किये गए ।

नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, पूर्व सीएमएचओ डॉ हरनाथ सिंह पटेल, समाजसेवी योगमाया शर्मा ने बच्चों को चश्में पहनाए । कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सीएमएचओ डॉ हरनाथ सिंह पटेल ने बच्चों से चर्चा करते हुए बताया कि मैं आंखों का डॉक्टर रहा हॅू, बच्चों को चश्मा लगाने में शर्म या झिझक नहीं होना चाहिए । जो बच्चे विद्यालय में पूरे समय चश्मा लगाकर रखेंगे उनको पुरूस्कृत किया जावेगा।

- Install Android App -

नगर पालिक अध्यक्ष कमेडिया ने बच्चों को मोबाईल, टीवी, गेमिंग गैजेट्स से दूर रहने और पोषक आहार लेने की सलाह दी । नगरपालिका उपाध्यक्ष गोयल एवं योगमाया शर्मा ने भी स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर बच्चों से संवाद किया । इस दौरान राजू कमेडिया, डॉ मृत्युंजय गहलोत, डॉ गंभीर पटेल एवं स्टॉफ व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे ।

जिला अंधत्व निवारण अधिकारी डॉ. भरत यादव ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.पी. सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य दल के द्वारा जिले के 135 स्कूलों में अब तक 20320 बच्चों की आंखों की जॉच की गई जिसमें से कुल 1156 बच्चों में दृष्टिदोष पाया गया । इस सभी बच्चों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जावेगा । आज सेवा मेरा योगदान अभियान अंतर्गत 52 बच्चों को चश्में प्रदान किये गए हैं।