jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिलाई गई आयुर्वेद प्रतिज्ञा
हरदा : कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्थानीय वृद्धाश्रम परिसर हरदा में बुधवार को अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत होलिस्टिक वेल बीइंग कैम्प का आयोजन किया गया। उपसंचालक सामाजिक न्याय कमलेश सिंह ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में इंटर जनरेशन बॉन्डिंग एक्टिविटी, सैनिटाइजेशन एंड अवेयरनेस प्रोग्राम के साथ हॉलिस्टिक वेल बीइंग कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं।

- Install Android App -

इसी क्रम में आज वृद्धाश्रम में शिविर लगाया गया।
शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा परामर्श उपरांत थेरेपी प्रदान की गई। शिविर में 40 से अधिक वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 16 से अधिक वरिष्ठजनों को थेरेपी प्रदान की गई। सभी वृद्धजनों को नाड़ी परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेद औषधियां प्रदान की गईं।

चिकित्सकों ने वरिष्ठजनों से संवाद कर स्वस्थ रहने हेतु आहार-विहार, दिनचर्या-ऋतुचर्या, योग-प्राणायाम, पंचकर्म एवं मौसमी बीमारियों से बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी को आयुर्वेद प्रतिज्ञा, स्वच्छता शपथ एवं नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डॉ. मनीष गौर, डॉ. मीनाक्षी चौरसिया, गुलाब सिंह यदुवंशी, बलराम मंडलोई, वृद्धाश्रम संचालक बलराम काले, भगवत सिंह राजपूत, निधि शर्मा सहित सामाजिक न्याय एवं आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।