jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...

आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त

खेड़ीपुरा में कब्रिस्तान के पीछे पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विक्की गिरफ्तार; जब्त गांजे की कीमत करीब 13 हजार रुपये

हरदा | 31 अक्टूबर 2026

हरदा शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए 838 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से 28 वर्षीय आरोपी विक्की पिता अंतरलाल चौहान को गिरफ्तार किया है।

जब्त गांजे की कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज है।

मुखबिर की सूचना पर 30 और 31 अक्टूबर की दरम्यानी रात पुलिस टीम खेड़ीपुरा स्थित कब्रिस्तान के पीछे पहुंची। यहां बिजली के खंभे के नीचे संदिग्ध अवस्था में खड़े व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 838 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

- Install Android App -

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी आरएस तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आरएस तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश रावत, प्रधान आरक्षक उमेश राजपूत, करन साहू, सुभाष यदुवंशी तथा आरक्षक वीरेन्द्र और दिनेश काजले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सिविल लाइन थाना प्रभारी आरएस तिवारी और उनकी टीम द्वारा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।